चौक बाजार। दक्षिणी चौक रेंज क्षेत्र की ग्राम सभा टीकर छावनी में वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर रेंज टीम ने रविवार की देर रात छापेमारी कर सागौन की पांच बोटा लकड़ी बरामद की। वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बरामद लकड़ी कहां से लाई गई और उसके स्वामी की छानबीन की जा रही है। वहीं कुछ संदिग्धों के खिलाफ वन अधिनियम व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। संवाद