नौतनवा। क्षेत्र के सुंडी टोला नौसडिहा के रास्ते साइकिल से खाद की तस्करी करते पांच व्यक्तियों को शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़ में आए शंभू, संदीप यादव, विमलेश राजभर, रामकेश राजभर एवं प्रिंस बनिया निवासी मझगांवा जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल के पास से पांच बोरी खाद, एक बोरी फास्फेट पाउडर एवं पांच अदद साइकिल की बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों को साइकिल और बरामद सामग्रियों के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।