फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले राड से मारकर निचे गिराया फिर रकम लेकर हुए फरार

Sun, 17 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र के पडियाताल मार्ग से आने वाले लोग अक्सर बदमाशों के हमले का शिकार होते हैं। पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में असफल है। रात में हमेशा मौका देखकर हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात परसा मालिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा निवासी पवन चौधरी बाइक से ठूठीबारी के टोला सडकहवा अपने बहन के घर आ रहे थे। राजाबारी बृजलाल स्मारक महाविद्यालय के पास हमलावरों ने राड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पास में रखा रकम छिनकर बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन हमलावरों का पता नहीं चला। पवन चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पडियाताल मंदिर से ठूठीबारी मार्ग पर अनिल चौधरी के साथ भी घटना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले मेरे साथ भी यह घटना हुई थी। पास में रकम लेकर बदमाश फरार हो गए थे। प्रवीण मिश्रा, मनोज, कृपाल, राजेंद्र, शोभा ने बताया कि छिनैती की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें