चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव में शनिवार की रात चोरी करते हुए एक चोर को घर वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ने के बाद रात में ही पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 1:15 बजे दिलीप कुमार के घर पर उनका बेटा सत्यम घर आये एक रिश्तेदार के साथ सो रहा था। खटपट की आवाज सुनकर जगा तो एक युवक दीवार की ओट लेकर छुपता दिखा। उसने रिश्तेदार को धीरे से जगाया दीवार की ओर बढ़ने लगा। दोनों को आता देख दीवार के पास खड़ा युवक भागने लगा। दोनों ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। तौलिए से हाथ बांध दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल पहुंचकर दिलीप के घरवालों को सुबह थाने आने के लिए कहकर चोरी के आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई। घरवालों के आरोप है कि आरोपी युवक घर में रखा जेवर चुरा कर कहीं रख दिया। दुबारा घर में घुसते समय पकड़ लिया गया। दिलीप के घर वालों ने आरोप लगाया है कि सुबह थाने पर जाकर देखा तो पता चला चोर को रात में ही छोड़ दिया गया। दोपहर में बुलाने का आश्वासन देकर सबको घर भेज दिया, लेकिन कोई करवाई नहीं कि गई। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। संवाद