फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम आवास के 373 लाभार्थियों को भेजी गई पहली किस्त

Wed, 18 Sep 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 373 लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त 40-40 हजार रुपये भेजी गई है। आवास के ऑनलाइन सर्वे अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनपद में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 393 प्रधानमंत्री आवास और 824 मुख्यमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष 373 लाभार्थियों के बैंक खाते में 40 हजार रुपये की दर से 1.49 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जनपद के सदर विकास खंड समेत सभी विकास खंड में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखा गया। ऑनलाइन सर्वे के आधार पर वर्ष 2028-29 तक लाभार्थियों को आवास मुहैया कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम आवास पात्रता शर्तों में बदलाव की भी जानकारी दी गई। इसके तहत आवास विहीन और आश्रय विहीन ग्रामीण परिवार, कच्चे मकान में रहने वाले परिवार, आश्रय विहीन परिवार, हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, बेसहारा और भिक्षाटन करके जीवन यापन करने वाला परिवार एवं वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में पीएम आवास योजना के 373 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त भेज दी गई है। पात्र परिवारों के चयन के लिए ऑनलाइन सर्वे का भी शुभारंभ किया गया।
-रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें