फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान के भतीजे पर फायरिंग, गोली मिस होने से बची जान

Mon, 10 Jul 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बोला-इस बार मिस हो गई गोली अगली बार नहीं होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनंतपुर में रविवार देर शाम एक युवक ग्राम प्रधान के भतीजे पर फायरिंग कर दी। गोली मिस हो जाने से युवक की जान बच गई। गोली चलाने वाला यह धमकी देते हुए भाग गया कि इस बार मिस हुई है, अगली बार नहीं होगी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब छह बजे ग्राम प्रधान का भतीजा रामकरन यादव गांव में पौध रोपण कराकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान रामानंद मौर्य के घर के पीछे तिराहे पर इसी गांव का एक युवक पैदल आ रहा था। उसके हाथ में देसी कट्टा था। रामकरन के सामने आते ही उसने गोली चला दी, जोकि मिस हो गई। इस पर वह बोला कि अगली बार नहीं मिस होगी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के भतीजे रामकरन यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी के भाई को पकड़ कर थाने लाई। ग्राम प्रधान देवीचरन यादव ने बताया कि भतीजा मेरा प्रतिनिधित्व करता है। आरोपी ने छह माह पूर्व मेरा कालर पकड़ कर गाली दी थी। रंजिश में भतीजे पर गोली चलाई है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना की सूचना पर दर्जनों ग्राम प्रधान पनियरा विकास खंड के थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे थे। देर रात तक उनका प्रदर्शन जारी था। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें