सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अग्निशमन कर्मी पर अपने पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री कक्षा-12 की छात्रा है। छह मार्च को द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में एक दुकान पर रुककर फोटो कापी लेने लगी। तभी एक फायर मैन ने छेड़छाड़ और अभद्रता करते हुए बुरी नियत से कई बार वैड टच किया। इसकी सूचना पीड़िता ने मोबाइल घर वालों को दी। विद्यालय में परीक्षा देने गईं पर वहां तबीयत बिगड़ने के बाद प्रधानाचार्य ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। बेटी अब भी सहमी हुई है और अंग्रेजी का परीक्षा भी नहीं देना चाहती है। पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद