फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पटाखे की दुकान सील, लाइसेंस निलंबन की चेतावनी

विज्ञापन
बृजमनगंज में आतिशबाजी की दुकान सील, लाइसेंस निलंबन की चेतावनी।
विज्ञापन
महराजगंज। उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 14 में स्थित पटाखे की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने के कारण दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम ने दुकानदार को सोमवार तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया है, अन्यथा नियमानुसार लाइसेंस निलंबित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दीपावली को देखते हुए प्रशासन पटाखों की दुकानों की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच में जुटा है। इसी क्रम में बृजमनगंज स्थित धर्मेंद्र की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकानदार वैध लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा, दुकान में सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं पाया गया। जिसे गंभीर लापरवाही माना गया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दुकान को सील कर दिया और दुकानदार को नोटिस जारी किया। उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम का कहना है कि पटाखे की दुकान सील किया गया है। अगर सोमवार तक दस्तावेज न जमा करने पर धर्मेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें