शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
पनियरा। क्षेत्र के सतगुर गोलघर चौराहा के पास शृंगार व रेडिमेड गारमेंट की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक महेंद्र निषाद का रो रोकर बुरा हाल हो गया।