निचलौल विद्युत विभाग के कार्यालय में जला सामान और दस्तावेज।संवाद
आग से कार्यालय में रखे दस्तावेज जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय निचलौल में सोमवार की रात को अचानक आग लग गई। जिसके बाद विभाग के जिम्मेदारो में हड़कंप मच गया। वही विभाग के कार्यालय में रखे सामान व जरूरी दस्तावेज जल कर राख हो गए हैं। विभाग के जिम्मेदार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बता रहे है।
विद्युत उपखंड अधिकारी निचलौल प्रणव कुमार मिश्रा ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार को भी विभाग का कार्य निपटा देर शाम को कार्यालय में ताला लगा कर्मचारी घर चले गये। देर रात आस पास के लोगों ने विभाग के कार्यालय से अचानक धुंआ उठते हुए देखा। जिसकी जानकारी उन लोगो ने फोन कर कर्मचारियों को दी। जब तक मौके पर पहुंच विभाग के जिम्मेदार और अग्निशमन के कर्मचारी कुछ कर पाते। तब तक कार्यालय में रखे सामान और दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। घंटो मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया।हादसे के दौरान विभाग के कार्यालय से भयावह लपटों को देख आस पास के लोग घंटो सहमें रहे। इन्होंने बताया कि कमरे में रखा गया वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के सभी रजिस्टर एवं पत्रावली, बिल रिवीजन रजिस्टर और उससे संबंधित कागजात, पीडी रजिस्टर, न्यू कनेक्शन के कागज तथा लोड रजिस्टर के कागज सहित कई अन्य जरूरी कागज जल चुके हैं। कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। इसकी जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता विपिन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।