फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से पुजारी, दो गायें झुलसीं

Thu, 27 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया में मंगलवार देर रात गाय को मच्छर से बचाने के लिए धुईंहर जलाया गया था। उसकी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधीं गायों को बचाने के दौरान झोपड़ी के बगल में सो रहे मंदिर के पुजारी त्रिवेणी (60) झुलस गए। पुजारी की पत्नी जोखना देवी गांव के मुन्ना गौतम, हृदेश, वकील शिवम आदि ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक दो गायें भी झुलस गईं। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व निरीक्षक को दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें