फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Sat, 03 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला कोदईपुर में शुक्रवार की दोपहर में बृजलाल यादव के घर में आग लग गई। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला कोदईपुर निवासी बृजलाल यादव अपने घर के एक हिस्से में पशु व एक हिस्से में परिवार के लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि मवेशियों के लिए आग जला रखी थी। उससे निकली चिंगारी से बगल में रखे भूसे में आग लग गई और घर तक पहुंच गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, भूसा, चारपाई, खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल सुनील यादव ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें