फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग, 12 एकड़ फसल राख

Tue, 16 Apr 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। डीएम ने जिले में 20 अप्रैल तक भूसा बनाने वाली मशीन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।नियम का पालन न करने वालों पर जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसका परिणाम किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
सोमवार को पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर व लक्ष्मीपुर में भूसा बनाते समय आग लग गई। इससे 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां व ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रानीपुर के पड़रहवा टोले के सीवान में मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। तभी आग लग गई। आग से 12 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रहा कि और लोगों के खेत कट चुके हैं, नहीं तो और नुकसान होता। आग से राधेश्याम, गंगासागर, बेचन, साधू, परशुराम, धनश्याम, कालीचरण, भगवान दास, रविलाल, अनिल, राजकुमार, राजकिशोर, किताबू, शम्भू, बुद्धि सागर की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें