शिकारपुर/भिटौली। थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान में शुक्रवार रात करीब दो बजे शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। सड़क पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत दुकान स्वामी दीपचंद के घर सूचना दी। दुकान में रखा कपूर और चीनी ने आज में घी का काम किया। दुकान के सभी सामान धू-धू कर जलने लगा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह करीब पांच बजे आग काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। संवाद