फरेंदा। तेज पछुआ हवा में अज्ञात कारणों से लगी जंगल में आग से क्षेत्र के लोग हलकान रहे। आग को बुझाने के लिए वन कर्मी तरह तरह के उपाय लगा रहे थे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
फरेंदा वन रेंज के गिरधरपुर बीट में बुधवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण जंगल की कीमती पेड़ो में भी आग की लपटे लगने लगी तो लोग दहशत में आ गए। जंगल के किनारे बसे गांव के लोगों को भी आग के तांडव से डरे हुए हैं। जंगल में उठती आग की लपटे इतनी तेज थी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जंगल घना होने के कारण उसके अंदर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी जा पाना संभव नहीं है। वन कर्मी सिमित संशाधन से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी आग नहीं बुझ सका था। आग लगने से जंगली जानवरों पर भी खतरा बना हुआ है।
डिप्टी रेंजर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल के पत्तों में आग पकड़ लिया है। जिसे शीघ्र काबू पा लिया जाएगा।