फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। थाना क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए पत्र में बताया है कि पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान युवती का गांव के ही एक युवक से मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गई। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का निर्णय ले लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई युवती का यौन शोषण किया। युवती ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें