फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो युवकों पर हमले के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के एक युवक थाने में तहरीर देकर भाई के साथ मारपीट करने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। परासखाड़ धोबी टोला निवासी पवन कुमार कनौजिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके भाई अर्जुन के साथ मुकेश, रिंकू चौधरी और प्रकाश चौधरी सहित अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। हमले में पवन कुमार और उनके भाई को गंभीर चोटें आईं। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे सीएचसी बनकटी से रेफर किया गया है। पवन कुमार कनौजिया ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश, रिंकू चौधरी, प्रकाश चौधरी परासखाड़ पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें