फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला से मारपीट के आरोप में जेठ के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के मधवलिया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को किए शिकायत में मधवलिया निवासी रीना देवी ने आरोप लगाया है कि 12 अगस्त की शाम करीब सात बजे पारिवारिक विवाद को लेकर उनके जेठ ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक आशीष वर्मा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर उमेश चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें