महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी 18 वर्षीया पुत्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार को शिकायतकर्ता की बेटी खेत में गई थी। तभी पड़ोस के गांव का युवक उससे छेड़खानी करने लगा। इस संबंध में निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर के आधार पर भीम नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।