फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना परमिट आम का हरा पेड़ काटने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भौराजोत गांव में बिना विभागीय अनुमति के आम के दो हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, भौराजोत गांव में बिना वैध परमिट के दो हरे आम के पेड़ की कटान किए जाने की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ वन एवं पर्यावरण संरक्षण की धारा 4/10 व 3/28 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वनकर्मी लकड़ी रेंज में उठा ले गए हैं। इस संबंध में फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि बिना अनुमति हरे पेड़ की कटान प्रतिबंधित है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लकड़ी जब्त की गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें