नौतनवा। कस्बे के एक वार्ड की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को रविवार को सुबह 4 बजे के लगभग अली अहमद बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी अली अहमद के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया।