फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्घटना के आरोप अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा-धनेई चौराहे पर बुधवार चार मार्च को सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार मार्च को शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक तेज गति से गलत दिशा में आ रही थी। घायल युवक राजाराम प्रजापति, ग्राम धनेवा-धनेई का निवासी है। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वर्तमान में राजाराम का इलाज गोरखपुर में हो रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना भाई छोटेलाल प्रजापति ने 10 मार्च को थाना कोतवाली में दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि छोटेलाल प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें