सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसतपुर निवासी पिंकी यादव की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपी पीड़िता के पटीदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अपनी तहरीर में पिकी ने बताया कि मेरी सास बीते 13 अप्रैल की सुबह नित्यक्रिया के लिए गई थीं। इसी दौरान सुधीर, धर्मेन्द्र और चंपा मिलकर मेरी सास व बच्ची को मारने लगे, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।