सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा निवासी सविता ने अपने पति, ससुर, सास व ननद के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है। सविता ने बताया कि 22 नवंबर की शाम अपने पति से बच्चे की दवा कराने के लिए कहा। इससे नाराज होकर वह मुझे मारने लगे। इसकी शिकायत मैंने ननद व सास से की तो वह लोग भी अपने लड़के का पक्ष लेकर मुझे मारने लगीं। मारपीट के दौरान मुझे धक्का दे दिया। मैं गैस सिलिंडर पर गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद मेरे ससुर ने भी बांह ऐंठ कर मारा और घर से बाहर करके गांव के अभिषेक गुप्ता से भी मुझे पिटवाया। थानाध्यक्ष राजकुमार के अनुसार मामले में पति प्रद्युम्न, ससुर गजेन्द्र, सास उर्मिला व ननद भोली के विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।