फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसा महन्त टोला जगईपुर में 15 जनवरी 2026 को एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश यादव ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि चंद्रभान, अर्जुन, राकेश और बैजनाथ ने मिलकर उनके भाई बैटरी यादव की बेटी खुशबू को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जब सुरेश यादव ने लड़की को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जब सुरेश की पत्नी सरिता बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपी उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। सरिता किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस बीच आरोपी चंद्रभान, अर्जुन, राकेश और बैजनाथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सुरेश यादव की तहरीर पर आरोपी चंद्रभान, अर्जुन, राकेश और बैजनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें