शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, केस दर्ज
पनियरा। थाना क्षेत्र एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
युवती ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपित युवक पर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है।