फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपत्तिजनक पोस्ट डालने और धमकी देने पर दो पर एफआईआर

Tue, 12 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जमीन के विवाद में एक पक्ष की ओर से सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने नियामतुल्लाह व शमीम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। डुमरियागंज कस्बा के राजेंद्रनगर निवासी अब्दुल कादिर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बेटी रेहाना परवीन के बैदौलागढ़ में स्थित जमीन पर उनका पड़ोसी नियामतुल्लाह बहुत दिन से नाजायज कब्जा करके हड़पना चाहता था। इसके लिए वह कम दाम पर बेचकर अन्यत्र चले जाने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि 23 मार्च 2026 को नियामतुल्लाह ने उन्हें अपमानित करने की नियत से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करके आपत्तिजनक पोस्ट डाली था। प्रार्थी की बेटी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस संबंध में पूछने पर नियामतुल्लाह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। लोगों के बीच बचाव करने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें