महराजगंज। पनियरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेहुंअना निवासी सोनी देवी की शिकायत पर तीन लोगों पर गालियां देते हुए अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायती पत्र में सोनी देवी ने कहा है उनके पति मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। परिवार सहित यहीं रहते हैं। 16 फरवरी को दुकान पर उसके पति मौजूद नहीं थे। आरोप है कि इसी दौरान गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहड़ी निवासी रफीक, आरिफ व अनुज गाड़ी से आए और उसके पति को गालियां देते हुए उठा ले जाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में महिला की नामजद तहरीर पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।