फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीएलओ से मारपीट के मामले में प्रधान पति पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम सभा विषखोप की बीएलओ बुद्धेश्वरी देवी पर प्रधान पति बच्चू सिंह द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बुद्धेश्वरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह बीएलओ ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में प्रधान पति बच्चू सिंह ने कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटने को कहा। जब बुद्धेश्वरी ने आपत्ति फॉर्म पर प्रधान के हस्ताक्षर की जरूरत बताई तो बच्चू सिंह भड़क गए। नाराजगी में प्रधान पति ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर चोटें पहुंचाईं। बुद्धेश्वरी ने 7 जनवरी को थाना परसामलिक में तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि प्रधान पति बच्चू सिंह ने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें