महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला रामपुर में जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।
जयराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पटीदारों ने मारपीट करने के साथ ही निर्माणाधीन दीवार भी तोड़ दी। जयराम ने बताया वह 13 अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान उनके पटीदार श्रीराम, कमलेश, अंजू और इंद्रावती एक राय होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।