संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी कृषि अपने ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर पराली न जलाने के लिए सभी प्रधानों को सूचित कराएं। यदि कहीं पराली जलाने का मामला सामने आया तो उनके विरुद्ध प्रति दो एकड़ के हिसाब से पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वे शुक्रवार को विकास भवन में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरसो, गेहूं व अन्य बीजों के आवंटन से पहले स्टोर प्रभारी सभी स्टोरों की सफाई कराना सुनिश्चित करें। बीज की डीबीटी संबंधी कार्य को पूरी तत्परता से कराया जाए। इस दौरान सभी सहायक विकास अधिकारी कृषि व स्टोर प्रभारी मौजूद रहे।