फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेलौही के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों के चयन व गलत तरीके से धनराशि भेजने पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में लगभग 50 प्रतिशत अपात्रों का चयन करने व उन्हें गलत तरीके से धनराशि भेजने के मामले में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम बेलौही के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच अधिकारी नामित करते हुए विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने को कहा है।
बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम बेलौही में कुल 35 आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने व उनमें 17 के अपात्र होने की शिकायत की गई थी। प्रारंभिक जांच में इसे सही पाए जाने पर अपात्रों के चयन व धन भेजने में प्रधान व सचिवों की भूमिका ठीक नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने बैलौही के प्रधान मनोज कुमार के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में शिकायत पर मामले की जांच में 35 में से 17 आवेदक अपात्र मिले। प्रधान की भूमिका ठीक न मिलने पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गया है। सचिव परविंद पाल के विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें