फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया

विज्ञापन
पीजी कालेज में स्वागत समारोह के दौरान उप​स्थित छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के हिंदी विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्राओं स्वागत किया। मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने सफलता का जरूरी सुझाव दिया। स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिचय लिया।
विज्ञापन

प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं के बीच पारस्परिक सौहार्द बनता है, जिससे महाविद्यालय में पठन-पाठन स्वस्थ वातावरण में संपन्न होता है। राजनीति शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन किसी भी विभाग में एक स्वस्थ परंपरा को स्थापित करने वाला होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय आनंद मिश्र, सह संयोजक डॉ. विपिन यादव, छात्रा रुखसार खातून आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें