फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर भाई बहन को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। ग्राम सभा धनहा नायक निवासी दुर्गा मौर्या ने बताया कि घर में उसकी बेटी नीतू व बेटे भोला व विकास अकेले थे। अचानक गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोग जबरन घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजवीर, मिखित, भुल्लन, अखिलेश, अभिषेक, रितेश, राजन, अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें