फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित रामसेवक ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि उनकी पहली पत्नी सोमारी के साथ 19 जनवरी को बिजली बिल को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर अगले दिन 20 जनवरी को दोपहर करीब 11 बजे सोमारी, लतीफ निवासी रामपुर बुजुर्ग, कोतवाली महराजगंज, राममिलन, गोलू, मीना व सुनीत निवासी कजरी मिलकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने रामसेवक और उनकी वर्तमान पत्नी गुड्डी से गाली-गलौज शुरू की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे, लात-घूंसे से दोनों पर हमला कर दिया। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी सोमारी, लतीफ, राममिलन, गोलू, मीना, सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें