फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहुभोज में उत्पात मचाने से रोकने पर मारपीट

Tue, 30 Apr 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर में रविवार रात बहुभोज कार्यक्रम के दौरान उत्पात मचा रहे युवक को रोकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उत्पात मचाने वाले युवक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर निवासी राकेश ने तहरीर देकर शिकायत किया था। जिसमें आरोप लगाया है कि गांव में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में गांव का युवक उत्पात मचा रहा था। जिसे रोकने पर वह मारपीट पर उतर आया। जो परिजनों के साथ मिलकर उसे तथा उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं भद्दी गालियां और धमकी देते हुए चला गया। इस मामले में राहुल यादव, धुरुप यादव और बसंती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें