ठूठीबारी। कस्बे के एहसान अली ने मकान का बरजा लगाने को लेकर पड़ोसी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी एहसान अली ने बताया कि उनका भतीजा जब्बार व नाजरीन मकान का बरजा को लेकर उन्हें और उनके परिवार के लोगों को मारने-पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय हरिमुन्निशा ने भी उनका पक्ष लेकर मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। प्रभारी कोतवाल कंचन राय ने बताया कि घटना में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद