फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारपीट, आठ लोगों पर केस दर्ज

Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गड़ौरा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कड़जा निवासी शैलेश तिवारी पुलिस को दी तहरीर में लिखा है की गड़ौरा बाजार मेरी कपड़े की दुकान है। उसके पीछे पुराना मकान है। आरोप है कि दो मई की सुबह करीब आठ बजे मकान की सफाई करवा रहा था। तभी पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के मिथिलेश तिवारी का आरोप है की मेरा लड़का आदित्य त्रिपाठी ग्राम गड़ौरा स्थित मकान पर गया था कि देखा कि मेरे मकान का शटर उठा हुआ था तो उसे कुछ लोग मारने पिटने लगे। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया की एक पक्ष के मनीष तिवारी, विवेक तिवारी, शैलेश तिवारी, श्रीनिवास तिवारी व दूसरे पक्ष के आदित्य तिवारी, रविन्द्र तिवारी, मिथिलेश तिवारी, गुड्डू तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें