फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, दो महिला समेत आठ घायल

Tue, 07 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत बनवाटारी गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। फैयाज की गजरहा चौराहे पर बाक्स, अलमारी की दुकान है। रविवार को दिन में करीब 10 बजे उसी कटरे में किसी काम से नसीम गए थे। पुरानी रंजिश में दोनों के बीच वाद विवाद हो गया। नसीम ने फैयाज को थप्पड़ मार दिया। शाम को गजरहा चौराहा पर दोनों पक्ष के बीच समझौता होना था। शाम को नसीम को अकेला पाकर कुछ लोगों ने पीट दिया। जानकारी होते ही नसीम के परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष में मारपीट हो गई, जिसमें नसीम, नदीम व दूसरे पक्ष की याहिया, फैयाज, अब्दुल सलाम, अरबाज खान, शाहजहां खातून, तबस्सुम घायल हो गईं। संपतिहा चौकी इंचार्ज भागवत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें