महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पुराने खुटहां गांव में खेत में मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, पुराने खुटहां निवासी सगे भाई कतवारू व प्रमोद के बीच मेड़ बांधने को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट हो गई। प्रमोद (42) और निर्मला (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चौकी प्रभारी खुटहां राम शंकर चौधरी ने बताया कि प्रमोद की तहरीर पर कतवारू और नागेंद्र पर केस दर्ज किया गया है। संवाद