भिटौली। थाना क्षेत्र के जड़ार निवासी मोतीलाल ने गांव के ही गोविंद एवं विवेक पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। उसने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि घटना के दिन में खेत में पानी चल रहा था कि मेरे बगल के खेत में थोड़ा पानी बहकर चला गया जिसके कारण वे लोग मौके पर आकर मुझे गाली गुप्ता देने लगे। विरोध किया तो इन लोगों ने मुझे मारा पीटा। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि आरोपी गोविंद एवं विवेक पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद