महराजगंज। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम धरैचा टोला नवाडीह खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। इसरावती ने थाना कोल्हुई में शिकायत दर्ज कराई कि विगत एक अक्तूबर की रात 7:30 बजे उनकी रिश्तेदार उर्मिला खेत जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही संतराम सहानी और उनकी बेटी रेनू ने उर्मिला को गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसरावती, उनकी बेटी सुशीला और उर्मिला की बेटी मनीषा ने इसका विरोध किया तो संतराम और रेनू ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। उर्मिला को भी मारपीट का शिकार बनाया गया। शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हुए जिसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया की इसरावती की तहरीर पर शैलाबी, संतराम सहानी, रेनू निवासी ग्राम धरैचा टोला नवाडीह खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।