परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित उमाशंकर ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी रामू, राजू, बृहस्पति, भागीरथी व शरधा ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें उनके भाई शंकर को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने गालियां दीं और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।