फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरी को लेकर हुई मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बचगंगपुर टोला छोटा राजनगर में खेत में बकरी चरने के विवाद को लेकर 29 जनवरी को मारपीट हो गई। पीड़िता छाया ने बताया कि रामचेत के खेत में एक बकरी चर रही थी। रामचेत के परिवार के लोगों ने समझा कि बकरी छाया की है। इसलिए रामचेत के पुत्र घनश्याम और उसकी पत्नी घर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब छाया ने उन्हें रोका तो घनश्याम के पुत्र संदीप, शेखर का पुत्र गोलू सहित अन्य मिलकर उन पर और उनकी दो बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी घनश्याम, घनश्याम की पत्नी, संदीप, गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें