फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में नुकसान को लेकर मारपीट, दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाज़ार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़हरा राजा गांव में मंगलवार सुबह खेत हुए नुकसान के विवाद कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव निवासिनी मंशा देवी पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह उनके पति प्रमोद चौधरी खेत देखने गए थे। खेत में नुकसान देख जब इसका विरोध किया जो पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। इस दौरान ईंट से किए गए वार में प्रमोद चौधरी के सिर पर गंभीर चोट लगी। पति को बचाने दौड़ी मंशा देवी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। भतीजे आशीष को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कार्यवाहक एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें