कोल्हुई। क्षेत्र के ग्राम सभा मैनहवां टोला जोलहपुरवा में जमीन विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मैनहवा के टोला जोलहपुरवा निवासी प्रथम पक्ष समीउल्लाह के तहरीर पर इसरात अली, मोहम्मद मकसूद, फातमा, आयशा, सायरा, हिसाबुन और दूसरे पक्ष से इशरत अली की तहरीर पर समीउल्लाह, इजहार, अतीकुर्रहमान व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने नवीन परती के उस जमीन पर स्थगन आदेश दिया है। उसके बाद भी उस भूमि पर छप्पर डाल कर अवैध कब्जा है। थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।