महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में जमीनी विवाद में उपेंद्र यादव और राजेंद्र यादव के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष खनुआ पुलिस चौकी पहुंच गए और अपनी बात रखी। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग भी पुलिस चौकी पर पहुंच गए और समझा बुझाकर समझौता करा दिया। खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों पक्ष आए थे। गांव के संभ्रांत व्यक्ति ने पहुंचकर दोनों पक्ष से सुलह समझौता कराया। संवाद