महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मुहल्ला निवासी दो सगे भाइयों में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि ठूठीबारी के शांतिनगर नगर मोहल्ला निवासी श्रीनिवास के दो पुत्र बड़ा सोनू निगम व छोटा आशीष निगम है। दोनों का करीब दस माह पहले से संपत्ति को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों में किसी लेन-देन को लेकर बहस शुरू हो गई जो बढ़कर मारपीट में बदल गई। सोनू की तहरीर पर आशीष निगम व अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आशीष निगम की तहरीर पर सोनू निगम, श्रीनिवास निगम, धीरज, दीपक, शीला ज्योति पर केस दर्ज हुआ है।