फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस

Mon, 13 May 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नटवा जंगल गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। नटवा जंगल निवासी सरिता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति घरेलू सामान लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में भूमि विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोग उनकी पिटाई करने लगे। जान बचाने के लिए पति घर के अंदर चले गए तो आरोपी घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गए बेटे और बेटी की भी पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के लालचंद गुप्ता ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर रामभवन व उनके परिजनों ने हमें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मेरा सिर फट गया है। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी की भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरिता देवी की तहरीर पर लालचंद गुप्ता, संजीव, जगत व जोगिंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं लालचंद की तहरीर पर रामभवन, सिकंदर सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें