फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीएसए कार्यालय में दो बाबुओं के बीच मारपीट

Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बिगड़ी स्थिति, कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीएसए कार्यालय परिसर में बुधवार को दो बाबुओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। कार्यालय के अन्य कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष को शांत कराया। बाद में कार्यालय पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों बाबुओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बीएसए कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक कुलदीप चौधरी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वह दोपहर में कार्यालय में बैठ कर चाय पी रहे थे। उसी समय कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ सहायक उन पर टिप्पणी करने लगे। इसी बीचअभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कालर पकड़ कर पिटाई करने लगे।अन्य कर्मियों के बीचबचाव किया।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विवाद के समय वह कार्यालय नहीं थे। मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों बाबुओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवा ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने कोई सूचना नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। बीएसए का पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें